Wednesday 8 May 2019

प्रियंका गांधी की PM मोदी को चुनौती, चुनाव के आखिरी 2 चरण नोटबंदी-GST पर लड़कर दिखाएं

दिल्ली के रण में विजय पताका फहराने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को रोड शो किया. उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित के लिए प्रचार करते हुए प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और चुनौती दी. प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी नोटबंदी और जीएसटी पर चुनाव लड़कर दिखाएं.
प्रियंका ने कहा कि एक दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है. चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी पर लड़िए, जीएसटी पर लड़िए, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए और उन वादों पर लड़िए जो आपने देश के नौजवानों से किए थे और धोखा दिया उन पर लड़िए.'
पीएम मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा, 'मौजूदा हालात ऐसे हो गए हैं कि किसी बच्चे को जब होमवर्क दिया जाए तो स्कूल आकर बोले कि क्या करूं नेहरू जी ने मेरा पर्चा ले लिया, छुपा दिया. मैं क्या करूं इंदिरा जी ने कागज की कश्ती बना दी मेरे होमवर्क की और किसी पानी में डूबो दी.'
प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं दिल्ली में पैदा हुई हूं. महरौली से मजनू का टीला सब जानती हूं. ये 7 रेस कोर्स में बंद रहे हैं. मैं दिल्ली में 47 साल से रह रही हूं. दिल्ली की जनता मेरे हर दर्द में शामिल रही है. उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया है, हमें मोदी को हराना है.

Tuesday 7 May 2019

ICSE, ISC Results 2019: 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी, ऐसे देखें रिजल्ट

नई दिल्ली: ICSE, ISC exam results 2019: आईसीएसई कक्षा 10 और आईएससी कक्षा 12 की परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो गए हैं। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISEC) ने आज करीब 3 बजे रिजल्ट जारी किया।
ICSE में कुल 98.54% विद्यार्थी पास हुए हैं, वहीं ISC में 96.52% विद्यार्थी पास हुए हैं। बता दें कि रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org और www.results.cisce.org पर चेक किया जा सकता है।

लड़कियां (पास)- 39100
लड़कियां (फेल)- 864
कुल लड़के- 46749
लड़के (पास)- 44597
लड़के (फेल)- 2152